देश की खबरें | प्रधानमंत्री के बजरंग बली और बाल ठाकरे के हिंदुत्व वाले बयानों को लेकर अलग-अलग रवैया: उद्धव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूटीबी) के नेता उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगने के लिए उनके पिता बाल ठाकरे के मतदान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में ‘जय बजरंग बली’ नारे का इस्तेमाल करके वोट मांग कर रहे हैं।
मुंबई, चार मई शिवसेना (यूटीबी) के नेता उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगने के लिए उनके पिता बाल ठाकरे के मतदान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में ‘जय बजरंग बली’ नारे का इस्तेमाल करके वोट मांग कर रहे हैं।
उद्धव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हो सकता है कि चुनाव से संबंधित कानून अब बदल गए हों।”
मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से कांग्रेस को “सजा” देने के लिए वोट देते समय ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने की अपील की।
कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है, जिसे लेकर भाजपा के नेता पार्टी के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।
नब्बे के दशक के अंत में एक सार्वजनिक रैली में “धर्म के नाम पर वोट मांगकर भ्रष्ट आचरण” में लिप्त पाए जाने के बाद बाल ठाकरे के मतदान करने पर छह साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था।
उद्धव ने कहा, “यदि मोदी जय बजरंग बली कह रहे हैं, तो मैं भी कर्नाटक में रहने वाले मराठी भाषी लोगों से मतदान करते समय ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ का नारा लगाने की अपील करता हूं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)