जरुरी जानकारी | डीजल कीमतें घटकर 73 रुपये प्रति लीटर से नीचे, छह माह में पेट्रोल के दाम दूसरी बार घटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डीजल की कीमतों में शनिवार को 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। इससे डीजल अब 73 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। वहीं पेट्रोल के दाम भी 13 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं। छह माह में पेट्रोल कीमतों में दूसरी बार कटौती हुई है।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर डीजल की कीमतों में शनिवार को 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। इससे डीजल अब 73 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। वहीं पेट्रोल के दाम भी 13 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं। छह माह में पेट्रोल कीमतों में दूसरी बार कटौती हुई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब पेट्रोल घटकर 81.86 रुपये प्रति लीटर रह गया है। अभी तक यह 81.99 रुपये प्रति लीटर था। तीन दिन में पेट्रोल के दाम दूसरी बार घटाए गए हैं।

यह भी पढ़े | Sonu Sood ने अपने मां सरोज सूद के नाम पर गरीब बच्चों के लिए स्कॉलरशीप का किया ऐलान.

छह महीने में पहली बार 10 सितंबर को पेट्रोल कीमतों में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का दाम अब 73.05 रुपये प्रति लीटर से घटकर 72.93 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आव्हान, कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं.

मार्च के मध्य से डीजल की मूल्य-दर में पहली कटौती तीन सितंबर को की गई थी। उस समय से डीजल का भाव दिल्ली में 63 पैसे प्रति लीटर घट चुका है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने मार्च के मध्य से बेंचमार्क लागत में गिरावट के बीच उत्पाद शुल्क में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को समायोजित करने के लिए 82 दिन तक वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं किया था। तीन सितंबर को पहली बार डीजल के दाम घटाए गए थे।

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा लागत के अनुरूप कीमतों में संशोधन शुरू किए जाने के बाद सात जून से 25 जुलाई के दौरान डीजल के दाम 12.55 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। 25 जुलाई से दिल्ली को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में डीजल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की वजह से डीजल के दाम 8.38 रुपये प्रति लीटर घटे हैं।

पेट्रोल में से सात जून से 29 जून के दौरान 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। कीमतों में संशोधन की प्रक्रिया 16 अगस्त से फिर शुरू हुई। उस समय से पेट्रोल 1.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। कुल मिलाकर सात जून से पेट्रोल के दाम 10.68 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी