Diamond Trader Commits Suicide: मुंबई में ताज होटल के निकट समुद्र में कूदकर हीरा कारोबारी ने आत्महत्या की

मुंबई में 65 वर्षीय एक हीरा व्यापारी ने कोलाबा में ताज होटल के पास समुद्र में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Credit -Latestly.Com

मुंबई, 22 जुलाई : मुंबई में 65 वर्षीय एक हीरा व्यापारी ने कोलाबा में ताज होटल के पास समुद्र में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. कोलाबा थाने के अधिकारी ने बताया कि संजय शांतिलाल शाह आर्थिक नुकसान के कारण तनाव में थे, उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि वह सुबह की सैर के लिए जा रहे हैं और रविवार सुबह उन्होंने समुद्र में छलांग लगा दी.

अधिकारी ने बताया, “अपनी इमारत से नीचे आने के बाद उन्होंने एक टैक्सी बुक की और बांद्रा वर्ली सी लिंक गए. वहां तीन-चार चक्कर लगाने के बाद उन्होंने टैक्सी चालक से गेटवे ऑफ इंडिया जाने को कहा.’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने ताज होटल के पास समुद्र में छलांग लगा दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. उन्हें पानी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया." यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के होटल के कमरे में व्यक्ति का शव मिला

अधिकारी ने कहा, “हम जल्द ही उनके परिवार के बयान दर्ज करेंगे. शाह महालक्ष्मी मंदिर के पास भूलाभाई देसाई रोड पर एक इमारत में रहते थे. वह हीरे की खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते थे. पिछले दो-तीन साल से उन्हें अपने व्यवसाय में काफी घाटा हो रहा था, जिसके कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे.” कोलाबा थाने के अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\