लॉकडाउन के बाद सामुदायिक दूरी नियमों के साथ दिल्ली हवाईअड्डा खोलने के लिए तैयार डायल

डायल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हवाईअड्डे की इमारतों को कीटाणुमुक्त (सैनेटाइज) करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। वहीं लॉकडाउन के बाद यात्रियों और कर्मचारियों के बीच मानवीय संपर्क को कम से कम रखने के लिए सामुदायिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करने के इंतजाम भी किए गए हैं।’’

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने लॉकडाउन के बाद सामुदायिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए दिल्ली हवाईअड्डे का परिचालन करने की तैयारी पूरी कर ली है। डायल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का परिचालन करती है। यह जीएमआर समूह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एआईआई) का संयुक्त उपक्रम है।

डायल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हवाईअड्डे की इमारतों को कीटाणुमुक्त (सैनेटाइज) करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। वहीं लॉकडाउन के बाद यात्रियों और कर्मचारियों के बीच मानवीय संपर्क को कम से कम रखने के लिए सामुदायिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करने के इंतजाम भी किए गए हैं।’’

डायल ने कहा कि चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच क्षेत्र और विमान पर चढ़ने के गेटों पर अतिरिक्त लोगों की तैनाती की जाएगी जो हवाईअड्डे आने वाले लोगों के बीच सामुदायिक दूरी नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। सभी यात्रियों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसके अलावा विभिन्न खड़े रहने की जगहों पर अलग-अलग रंग के टेप से सामुदायिक दूरी को चिन्हित किया जाएगा। चेक इन काउंटर क्षेत्र में बैठने के लिए अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जाएगी ताकि उचित दूरी पर लोगों को बैठने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

डायल ने कहा, ‘‘हवाईअड्डा परिसर की सफाई के लिए उसने 500 लोगों की टीम तैनात की है। यह हर घंटे के बाद कीटाणुमुक्ति का काम करती है। इसके अलावा प्रतिदिन 6,08,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले परिसर की अच्छे से सफाई भी करायी जा रही है।

इसके अलावा कुर्सियों, डेस्क, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों की रेलिंग, रेलिंग, सामान रखने की ट्र्राली, ट्रे, हैंडल और विमान से सामान बाहर लाने वाली कन्वेयर बेल्ट को नियमित तौर पर कीटाणुमुक्त किया जाएगा। इसके अलावा बाथरूम को हर एक घंटे बाद बंद करके उसे कीटाणुमुक्त बनाया जाएगा।

डायल ने कहा कि वह 25 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से लगातार सरकार के दिशानिर्देशों का पालन कर रही है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरिया ने कहा, ‘‘यात्रियों के स्वास्थ्य की रक्षा में डायल कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हवाईअड्डा को नियमित तौर पर कीटाणुमुक्त करने का लक्ष्य यात्रियों और कर्मचारियों सभी के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।’’

डायल ने कहा कि वह फूड कोर्ट में भी इस तरह का माहौल बनाएगी कि लोगों के बीच सामुदायिक दूरी के नियमों का पालन हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\