देश की खबरें | ढुल और जोंटी सिद्धू का शतक, दिल्ली ने पहली पारी की बढ़त हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यश ढुल के सत्र के पहले शतक और जोंटी सिद्धू के नाबाद शतक से दिल्ली ने रविवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप डी मैच के तीसरे दिन ओडिशा के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 11 रन की बढ़त हासिल की।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी यश ढुल के सत्र के पहले शतक और जोंटी सिद्धू के नाबाद शतक से दिल्ली ने रविवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप डी मैच के तीसरे दिन ओडिशा के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 11 रन की बढ़त हासिल की।

दो विकेट पर 187 रन से आगे खेलते हुए दिल्ली ने ओडिशा के पहली पारी में 440 रन के जवाब में 451 रन बनाकर बढ़त हासिल की।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ढुल ने 167 गेंद में 112 रन बनाये और सत्र का समापन शानदार ढंग से किया। यह बेमानी मैच ड्रा की ओर बढ़ रहा है।

मध्यक्रम में जोंटी (नाबाद 105 रन) ने शतक जड़कर सुनिश्चित किया कि दिल्ली को पहली पारी की बढ़त मिल जाये। पदार्पण कर रहे गगन वत्स ने शीर्ष क्रम में 66 रन बनाये जबकि क्षितित शर्मा ने जोंटी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 64 रन की पारी खेली।

दिल्ली और ओडिशा दोनों नॉकआउट चरण से बाहर हो गये हैं।

दिल्ली ने इस सत्र में दो जीत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के खिलाफ हासिल की जिसकी बदौलत वह खराब शुरूआत के बावजूद रेलीगेट होने से बच गयी।

पुडुचेरी में एक अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश ने पुडुचेरी पर पारी और 63 रन से जीत हासिल की।

हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में 463 रन का विशाल स्कोर बनाया। पुडुचेरी ने पहली पारी में 202 रन बनाये और फॉलो ऑन खेलते हुए टीम 198 रन पर सिमट गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\