ICC T20 World Cup 2021: विराट कोहली ने एमएस धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

कोहली ने आईसीसी द्वारा आयोजित मीडिया सत्र में कहा ,‘‘उनके पास अपार अनुभव है. वह खुद भी काफी रोमांचित हैं. वह हमेशा ही हम सबके लिये मेंटर रहे हैं. अपने कैरियर की शुरूआत में ही इतना बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा.’’

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को कहा कि टीम के ‘मेंटर’ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की मौजूदगी , व्यवहारिक सलाह और जटिल बारीकियों पर नजर से टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में उनकी टीम का आत्मविश्वास बढेगा. धोनी को पिछले महीने ही बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम का ‘मेंटर’ बनाया था. टूर्नामेंट से पहले मीडिया से बातचीत में कोहली ने धोनी की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई. ICC T20 World Cup 2021: अफगानिस्तान के कैप्टन Mohammad Nabi ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कठिन काम है लेकिन अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा

कोहली ने आईसीसी द्वारा आयोजित मीडिया सत्र में कहा ,‘‘उनके पास अपार अनुभव है. वह खुद भी काफी रोमांचित हैं. वह हमेशा ही हम सबके लिये मेंटर रहे हैं. अपने कैरियर की शुरूआत में ही इतना बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘जटिल बारीकियों पर उनकी नजर और व्यवहारिक सलाह से हमें खेल को एक या दो प्रतिशत बेहतर करने में मदद मिलेगी. उनके आने से बहुत खुश हूं. उनकी मौजूदगी से मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढेगा." धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल खिताब चौथी बार जीता.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें