IPL 2020 Update: अंतिम चार के सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल एम एस धोनी के धुरंधरों पर रहेंगी नजरें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स कुछ बड़े खिलाड़ियों के नाम वापिस लेने और टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के शुरूआती मामलों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में अंतिम चार में पहुंचने के सबसे प्रबल दावेदारों में से होगी.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली, 17 सितंबर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) कुछ बड़े खिलाड़ियों के नाम वापिस लेने और टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के शुरूआती मामलों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में अंतिम चार में पहुंचने के सबसे प्रबल दावेदारों में से होगी. चेन्नई का सामना शनिवार को अबुधाबी में पहले मैच में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से होगा.

यहां पहुंचने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के दल में 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले. इसके बाद सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने निजी कारणों से नाम वापिस ले लिया. वैसे टूर्नामेंट में फोकस मैदान पर धोनी की वापसी पर रहेगा जो अंतरराष्ट्रीय कैरियर पर विराम लगाने के 34 दिन बाद मैदान पर दिखेंगे. टीम को तीन बार खिताब दिला चुके और आठ फाइनल में पहुंचा चुके चेन्नई के अपने 'थाला' (लीडर) से बेहतर आईपीएल को कौन समझा सकता है. अपने सीमित संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करने का हुनर उन्हें बखूबी आता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2020 Update: KKR के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा- आंद्रे रसेल के तूफानी अंदाज की बराबरी कोई नहीं कर सकता

धोनी इस बार अपने सबसे विश्वस्त सिपहसालार रैना के बिना उतरेंगे और 'चेपॉक के अपने गढ' से मीलों दूर मुकाबले खेलने हैं. दस सत्र के जमे हुए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव इतना आसान नहीं होगा जिसमें रैना तीसरे नंबर के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं. पिछले सत्र को छोड़कर रैना ने हमेशा उम्दा प्रदर्शन किया है. पिछली बार रैना के खराब फार्म के बावजूद चेन्नई फाइनल में पहुंची तो इसका श्रेय धोनी की कुशल कप्तानी को भी जाता है.

चेन्नई को भले ही 'बूढों की फौज' कहा जाये लेकिन इस टीम ने साबित कर दिया है कि फार्म और प्रतिभा उम्र के मोहताज नहीं होते. अंबाती रायुडू और शेन वाटसन पारी का आगाज कर सकते हैं जबकि फाफ डु प्लेसी तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं. धोनी खुद चौथे नंबर पर आ सकते हैं जबकि केदार जाधव पांचवें नंबर पर होंगे.

ड्वेन ब्रावो छठे और रविंद्र जडेजा सातवें नंबर पर खेलेंगे. चेन्नई के पास तीन विशेषज्ञ स्पिनर मिशेल सेंटनेर, पीयूष चावला और जडेजा हैं. तेज गेंदबाजी में लुंगी एंगिडि और दीपक चाहर होंगे. कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके चाहर के फिट नहीं होने पर शारदुल ठाकुर खेल सकते हैं. इसी तरह इमरान ताहिर और जोश हेजलवुड भी उपलब्ध हैं.

टीम :

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसी, शेन वाटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एंगिडि, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनेर, जोश हेजलवुड, शारदुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, के एम आसिफ, मोनू कुमार, आर साइ किशोर, रूतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड