खेल की खबरें | धोनी के कायल हैं मिलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महेंद्र सिंह धोनी के मैच जिताने के हुनर के कायल दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव के हालात में भी शांतचित्त बने रहने के उनके गुण को आत्मसात करना चाहते हैं ।

दुबई, 14 सितंबर महेंद्र सिंह धोनी के मैच जिताने के हुनर के कायल दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव के हालात में भी शांतचित्त बने रहने के उनके गुण को आत्मसात करना चाहते हैं ।

मिलर 19 सितंबर से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलेंगे । वह आठ साल तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम में थे ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘धोनी जिस तरह से खेलते हैं, मैं उनका कायल हूं । वह दबाव के क्षणों में भी शांतचित्त रहते हैं । मैं भी उसी तरह से मैदान पर रहना चाहता हूं ।’’

मिलर ने कहा ,‘‘ बतौर बल्लेबाज उनकी भी ताकत और कमजोरियां है और मेरी भी । मैं लक्ष्य का पीछा करते समय उनकी तरह बल्लेबाजी करना चाहता हूं । मैं उनकी तरह ‘फिनिशिर’ बनना चाहता हूं ।’’

यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.

उन्होंने कहा ,‘‘ देखते हैं कि मेरा कैरियर आगे कैसा होता है । उसके बाद ही मैं आकलन कर सकूंगा । धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से हैं और कई बार साबित कर चुके हैं ।मुझे उनकी बल्लेबाजी देखना पसंद है।’’

मिलर ने पिछले साल पंजाब के लिये दस मैचों में 213 रन बनाये । उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले कुछ साल से मै पंजाब के लिये ज्यादा मैच नहीं खेल रहा था और यही वजह है कि मैच भी नहीं जीत पा रहा था । अब मेरे पास ज्यादा अनुभव है और मुझे पता है कि क्या करना है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\