CSK vs DC, IPL 2023 Match 55: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 168 रनों का लक्ष्य, आलराउंडर मिचेल मार्श ने चटकाए 3 अहम विकेट

वहीं मिशेल मार्श ने तीन ओवर में सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट लिये. कुलदीप यादव और ललित यादव को भी एक एक विकेट मिला. दुबे ने चेन्नई की पारी का पहला छक्का 11वें ओवर में अक्षर को जड़ा. इसके बाद दो और छक्के जड़े लेकिन मिशेल मार्श की गेंद पर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को कैच दे बैठे. उन्होंने 12 गेंद में 25 रन बनाये.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

चेन्नई: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नौ गेंद में 20 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के दिये झटकों के बावजूद आईपीएल के मैच में बुधवार को आठ विकेट पर 167 रन बनाये. धोनी ने 19वें ओवर में खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को दो छक्के जड़कर चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. इससे पहले दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को दबाव में रखा. कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका.

शिवम दुबे ने सर्वाधिक 25 रन बनाये. रूतुराज गायकवाड़ ने 24, अंबाती रायुडू ने 23 और अजिंक्य रहाणे ने 21 रन का योगदान दिया. चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के सामने यह फैसला गलत साबित होता दिखा. बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने शुरूआती दोनों बल्लेबाजों को आउट करके चेन्नई को अच्छी शुरूआत से वंचित कर दिया. CSK vs DC, IPL 2023 Match 55 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 167 रनों का लक्ष्य, एक बार फिर सीएसके के लिए संकटमोचक बने एमएस धोनी

वहीं मिशेल मार्श ने तीन ओवर में सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट लिये. कुलदीप यादव और ललित यादव को भी एक एक विकेट मिला. दुबे ने चेन्नई की पारी का पहला छक्का 11वें ओवर में अक्षर को जड़ा. इसके बाद दो और छक्के जड़े लेकिन मिशेल मार्श की गेंद पर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को कैच दे बैठे. उन्होंने 12 गेंद में 25 रन बनाये.

रूतुराज ने ईशांत शर्मा के डाले दूसरे ओवर में 16 रन निकाले. तीसरे ओवर में डेवोन कोंवे को खलील की गेंद पर जीवनदान मिला जब गेंद बल्ले से टकराई थी लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला बल्लेबाज के पक्ष में आने पर दिल्ली ने रिव्यू नहीं लिया. कोंवे हालांकि इसका फायदा नहीं उठा सके और दस रन बनाकर अक्षर का शिकार हुए. पावरप्ले के अंत में चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 49 रन था. गायकवाड़ के रूप में अक्षर ने दूसरा विकेट लिया. अजिंक्य रहाणे को ललित यादव ने शानदार रिटर्न कैच लेकर लौटाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार