खेल की खबरें | धवन का लगातार दूसरा शतक, दिल्ली का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेहतरीन फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लगातार दूसरे शतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मंगलवार को यहां पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

दुबई, 20 अक्टूबर बेहतरीन फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लगातार दूसरे शतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मंगलवार को यहां पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अपने टी20 करियर का पहला शतक (नाबाद 101) बनाने वाले धवन ने वहीं से शुरुआत करके 61 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाये जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। वह आईपीएल में लगातार मैचों में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। दिल्ली की पारी पूरी तरह से उनके इर्द गिर्द घूमती रही क्योंकि उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया।

यह भी पढ़े | KXIP vs DC IPL Match 2002: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला.

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (28 रन देकर दो) और स्पिनरों ग्लेन मैक्सवेल (31 रन देकर एक), मुरुगन अश्विन (33 रन देकर एक) और रवि बिश्नोई (तीन ओवर में 24 रन) ने बल्लेबाजी के लिये अनुकूल दिख रही पिच पर बाकी बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया लेकिन धवन के सामने उनकी एक नहीं चली।

पृथ्वी सॉव (सात) लगातार चौथे मैच में दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाये। इन मैचों में उन्होंने केवल 11 रन बनाये हैं। जेम्स नीशाम (1-17) की जिस गेंद पर उन्होंने कैच दिया उस पर उनकी टाइमिंग सही नहीं थी।

यह भी पढ़े | मोर्गन और होल्डर ने कहा, बायो बबल में अधिक समय बिताने से अत्यधिक थकान हो सकती है.

लेकिन धवन ने शुरू से दबदबा बनाने की कोशिश की। उन्होंने पंजाब के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज शमी के एक ओवर में तीन चौके जड़कर गेंदबाजों पर दबाव बनाया। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार चौथी पारी में 50 या इससे अधिक रन बनाये। आईपीएल में यह कारनामा करने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं। बिश्नोई पर लगाये गये छक्के से वह इस टी20 लीग में 5000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 57 गेंदों पर शतक पूरा किया।

धवन ने यह पारी तब खेली जबकि दूसरे छोर से नियमित अंतराल में विकेट गिर रहे थे। कप्तान श्रेयस अय्यर (12 गेंद पर 14) ने अपना विकेट इनाम में दिया। चोट से उबरकर वापसी करने वाले ऋषभ पंत (20 गेंदों पर 14 रन) जितने समय क्रीज पर रहे रन बनाने के लिये जूझते नजर आये। मार्कस स्टोइनिस (नौ) भी डैथ ओवरों में धवन को सहारा नहीं दे पाये। शिमरोन हेटमायर (10) आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड