IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की अगुआई करेंगे शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार होंगे उपकप्तान

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को जुलाई में श्रीलंका के सीमित ओवर क्रिकेट के दौरे के लिये भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उप कप्तान होंगे. भारत को 13 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले दौरे के दौरान श्रीलंका से तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय और इतने ही ट्वेंटी20 मैच खेलने हैं जो कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे.

टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram/shikhardofficial)

नयी दिल्ली, 10 जून: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को जुलाई में श्रीलंका के सीमित ओवर क्रिकेट के दौरे के लिये भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उप कप्तान होंगे. भारत को 13 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले दौरे के दौरान श्रीलंका से तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय और इतने ही ट्वेंटी20 मैच खेलने हैं जो कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरूवार को जारी 20 सदस्यीय टीम में आल राउंडर हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी को चुना है.

युवा खिलाड़ी जैसे देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी साव उम्मीदों के अनुरूप टीम में शामिल हैं जिसमें युवा इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- ICC WTC 2021: इंग्लैंड में टीम इंडिया ने पहली बार ग्रुप में किया अभ्यास, कप्तान कोहली ने इन दिग्गजों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा खास संदेश

टीम इस प्रकार है: शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडीक्कल, रूतुराज गायकवाड, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कृणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरूण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया.

नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

\