IPL 2024: 'शिखर धवन कम से कम सात से दस दिन के लिये बाहर', संजय बांगड़ ने कहा

राजस्थान रॉयल्स से करीबी मुकाबला हारने के बाद पंजाब किंग्स के क्रिकेट विकास प्रमुख संजय बांगड़ ने संकेत दिया कि कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण कम से कम सात से दस दिन बाहर रहेंगे.

शिखर धवन (Photo Credits: Twitter)

मुल्लांपुर, 14 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स से करीबी मुकाबला हारने के बाद पंजाब किंग्स के क्रिकेट विकास प्रमुख संजय बांगड़ ने संकेत दिया कि कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण कम से कम सात से दस दिन बाहर रहेंगे. धवन रॉयल्स के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे जिनकी जगह सैम कुरेन ने कप्तानी की थी. यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'यह सिर्फ कड़े अभ्यास का नजीता है', शिमरोन हेटमायर ने दबाव में छक्के लगाने के बारे में कहा

बांगड़ ने कहा ,‘‘ उसके कंधे में चोट लगी है और वह कुछ दिन और बाहर रहेगा. शिखर जैसा अनुभवी सलामी बल्लेबाज टीम के लिये बहुत जरूरी है.’

उन्होंने कहा ,‘‘ देखना होगा कि उपचार कैसा रहता है. इस समय तो लग रहा है कि वह कम से कम सात से दस दिन नहीं खेल सकेगा.’’

सत्र की शुरूआत में कप्तानों की बैठक में पंजाब की नुमाइंदगी जितेश शर्मा ने की थी चूंकि धवन बुखार के कारण मुल्लांपुर में ही रह गए थे. इसे देखते हुए रॉयल्स के खिलाफ टॉस के लिये कुरेन का आना हैरानी भरा था लेकिन बांगड़ ने कहा कि उनकी भूमिका हमेशा से तय थी.

उन्होंने कहा ,‘‘ सैम पिछले साल भी टीम की कप्तानी कर चुका है. वह ब्रिटेन से देर से आने वाला था और कुछ अभ्यास सत्र में भाग लेना चाहता था. यही वजह है कि बैठक में हमने उसकी बजाय जितेश को चेन्नई भेजा.’’ धवन और जॉनी बेयरस्टो टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दे सके हैं. धवन की जगह आये अथर्व तायडे भी कुछ नहीं कर सके.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश