खेल की खबरें | धापोला के आठ विकेट से उत्तराखंड ने हिमाचल को 49 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज दीपक धापोला के आठ विकेट की मदद से उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के पहले दिन हिमाचल प्रदेश को 49 रन पर समेट दिया ।

देहरादून, 27 दिसंबर तेज गेंदबाज दीपक धापोला के आठ विकेट की मदद से उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के पहले दिन हिमाचल प्रदेश को 49 रन पर समेट दिया ।

32 वर्ष के धापोला ने 8.3 ओवर में 35 रन देकर आठ विकेट लिये । हिमाचल की पारी 17 ओवर में ही सिमट गई ।

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर उत्तराखंड ने छह विकेट पर 295 रन बना लिये थे और अब उसके पास 246 रन की बढत हो गई है । आदित्य तारे 91 और अभय नेगी 48 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

बागेश्वर में जन्में धापोला की गेंदबाजी पहले दिन के खेल का आकर्षण रही । चार साल पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इस गेंदबाज का यह 15वां मैच ही है । इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 50 रन देकर सात विकेट था ।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनके प्रदर्शन की तारीफ करते हुए ट्वीट किया ,‘‘ रणजी ट्रॉफी ने समय समय पर हमारे घरेलू क्रिकेटरों को मंच देने में मदद की है । इस बार दीपक धापोला की बारी है । हिमाचल के खिलाफ आठ विकेट लेने वाले धापोला का प्रदर्शन टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन में से है ।’’

रणजी ट्रॉफी 2018 . 19 में सात मैचों में 44 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज के सामने हिमाचल का एकमात्र बल्लेबाज अंकित कलसी (26) ही दोहरे अंक तक पहुंच सका ।

उत्तराखंड की पारी का आगाज शानदार रहा । प्रियांश खंडूरी ने 36 और कप्तान जीवनजोत सिंह ने 45 रन बनाये ।

अन्य मैचों में सोविमा में नगालैंड ने बंगाल के खिलाफ नौ विकेट पर 166 रन बनाये । बंगाल के लिये प्रदीप्त प्रमाणिक ने 43 रन देकर पांच विकेट लिये ।

कटक में हरियाणा ने ओडिशा के खिलाफ पांच विकेट पांच विकेट पर 306 रन बनाये । वहीं वडोदरा में उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा के खिलाफ सात विकेट पर 225 रन बनाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू