देश की खबरें | धनंजय मुंडे के 'गैंग' ने सरपंच देशमुख के परिवार को तबाह कर दिया: जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि धनंजय मुंडे के ‘गिरोह’ ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख के परिवार को बर्बाद कर दिया है।

छत्रपति संभाजीनगर, 16 जनवरी मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि धनंजय मुंडे के ‘गिरोह’ ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख के परिवार को बर्बाद कर दिया है।

देशमुख की पिछले महीने हत्या कर दी गई थी।

जरांगे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस गिरोह को सिर्फ राजनीति से पैसा कमाने और पैसे के दम पर राजनीति करने की चिंता है।

मासजोग गांव के सरपंच देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। देशमुख ने बीड जिले में एक पवनचक्की परियोजना लगा रही एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश की थी।

पुलिस ने कहा कि अपराध के समय कराड अपने हत्यारों के संपर्क में था।

मारे गए सरपंच के भाई धनंजय देशमुख ने बृहस्पतिवार को बीड में जरांगे से मुलाकात की, जिसके एक दिन बाद कराड को महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम की हिरासत में भेज दिया गया।

जरांगे ने कहा, ‘‘धनंजय मुंडे के गिरोह ने संतोष देशमुख के परिवार को तबाह कर दिया है। इस गिरोह को इस अपराध के लिए शाप मिलेगा।’’

विपक्ष, कराड के साथ संबंधों को लेकर मंत्री मुंडे से इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस मांग का समर्थन सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक सुरेश धस ने भी किया है।

जरांगे ने कहा, ‘‘मुंडे का गिरोह मानवीयता को नहीं समझता। इसे केवल राजनीति से पैसा कमाने और पैसे के बल पर राजनीति करने की चिंता है। कुछ गिरोह आरोपी (कराड) की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। ऐसे गिरोहों की हरकतें राज्य की छवि को खराब कर रही हैं।’’

सरपंच की हत्या ने जाति संघर्ष का रूप ले लिया है क्योंकि देशमुख मराठा थे, जबकि अधिकतर आरोपी वंजारी हैं, जो बीड क्षेत्र का एक प्रमुख समुदाय है।

संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने कहा कि जरांगे की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह मराठा कार्यकर्ता से मिलने आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बस यही चाहते हैं कि जांच ठीक से हो और न्याय मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\