देश की खबरें | धामी पूरे कार्यकाल के हकदार, इसलिए सीट छोड़ी: गहतोड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधायक बनने की राह साफ करने के लिए बृहस्पतिवार को अपनी सीट चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया। गहतोड़ी ने कहा कि उन्होंने ‘युवा’ नेता की सहायता करने के लिए ऐसा किया ताकि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरे पांच साल का कार्यकाल मिले।

देहरादून, 21 अप्रैल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधायक बनने की राह साफ करने के लिए बृहस्पतिवार को अपनी सीट चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया। गहतोड़ी ने कहा कि उन्होंने ‘युवा’ नेता की सहायता करने के लिए ऐसा किया ताकि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरे पांच साल का कार्यकाल मिले।

इस्तीफा देने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में गहतोड़ी ने कहा कि छह माह पहले चुनाव विशेषज्ञ विधानसभा चुनाव में भाजपा को 20 से ज्यादा सीटें नहीं दे रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने कड़ी मेहनत की और लोगों ने 70 में से 47 सीट पार्टी को दे दी।

उन्होंने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, यह सब धामी के युवा नेतृत्व की वजह से संभव हुआ। गहतोड़ी ने कहा, ‘‘ मैंने सोचा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की उनसे जो उम्मीदें हैं, उन्हें पूरा करने के लिए उन्हें पूरे पांच साल का कार्यकाल चाहिए और इसलिए मैंने सीट खाली कर दी।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि चंपावत के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को वहां से उपचुनाव लड़ाने का प्रस्ताव भेजा था और अपने विधानसभा क्षेत्र में बहुत लो​कप्रिय गहतोड़ी ने उनके लिए सीट छोड़ने की इच्छा जतायी थी।

कौशिक ने कहा कि पार्टी उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए धामी को शपथ ग्रहण के छह माह के भीतर उपचुनाव के जरिये सदन का सदस्य निर्वाचित होना होगा। धामी ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\