जरुरी जानकारी | गो फर्स्ट की उड़ान तैयारियों का डीजीसीए अगले हफ्ते करेगा विशेष ऑडिट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन क्षेत्र का नियामक डीजीसीए परिचालन बंद कर चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट की उड़ानें बहाल करने की तैयारियों के आकलन के लिए उसके दिल्ली एवं मुंबई स्थित इकाइयों का चार से छह जुलाई तक विशेष ऑडिट करेगा।

नयी दिल्ली, 30 जून विमानन क्षेत्र का नियामक डीजीसीए परिचालन बंद कर चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट की उड़ानें बहाल करने की तैयारियों के आकलन के लिए उसके दिल्ली एवं मुंबई स्थित इकाइयों का चार से छह जुलाई तक विशेष ऑडिट करेगा।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन के समाधान पेशेवर की तरफ से 28 जून को पेश पुनरुद्धार योजना पर गौर करने के बाद नियामक ने इसकी तैयारियों का विशेष ऑडिट करने का फैसला किया है।

इस सिलसिले में डीजीसीए की टीम गो फर्स्ट की दिल्ली एवं मुंबई स्थित इकाइयों का जायजा लेकर उड़ानें दोबारा शुरू करने से जुड़ी तैयारियों का भौतिक सत्यापन करेगी।

अधिकारी ने कहा, "यह ऑडिट चार जुलाई से छह जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े पहलुओं और हवाई परिचालन प्रमाणपत्र के लिए जरूरी प्रावधानों को पूरा करने पर गौर किया जाएगा।"

गो फर्स्ट की उड़ानों का परिचालन तीन मई से ही बंद चल रहा है। इस बीच एयरलाइन ने छह जुलाई तक उड़ानें बंद रखने की घोषणा की है।

इस दौरान एयरलाइन ने वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुए दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी भी लगाई जिस पर उसे राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से मंजूरी भी मिल चुकी है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड