देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में देविका नदी परियोजना का काम 2021 के अंत तक पूरा हो जायेगा: सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि देविका नदी पुनरुद्धार परियोजना का काम 2021 के अंत तक पूरा हो जायेगा।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि देविका नदी पुनरुद्धार परियोजना का काम 2021 के अंत तक पूरा हो जायेगा।
इस परियोजना के तहत जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्नान स्थलों, प्राकृतिक जल निकायों और जलग्रहण क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एक समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।
इस परियोजना के पूरा होने की समय सीमा मार्च 2021 का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण समय खराब होने के कारण यह स्पष्ट है कि काम में देरी होगी।
यह भी पढ़े | Cobra Spotted Near Gate Of Saket Metro Depot: साकेत मेट्रो डिपो के गेट के पास मिला चार फीट लंबा कोबरा.
उन्होंने कहा कि हालांकि पूरी परियोजना का काम 2021 के अंत तक पूरा हो जायेगा।
इस परियोजना के तहत देविका नदी के तटों पर स्नान घाटों (स्थानों) को विकसित किया जाएगा, अतिक्रमणों को हटाया जाएगा, प्राकृतिक जल निकायों को बहाल किया जाएगा और जलग्रहण क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)