विदेश की खबरें | वांग की भारत यात्रा का विवरण नियत समय में जारी किया जाएगा: चीनी विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां कहा कि विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा का विवरण नियत समय में जारी किया जाएगा।

बीजिंग, 25 मार्च चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां कहा कि विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा का विवरण नियत समय में जारी किया जाएगा।

विदेश मंत्री की नई दिल्ली यात्रा के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘जहां तक वांग यी की कामकाजी यात्रा का सवाल है, हम समय आने पर (विवरण) जारी करेंगे।’’

वांग बृहस्पतिवार शाम को काबुल से अघोषित दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। हाल के दिनों में यह पहली बार है जब चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान की अपनी हाल की यात्राओं के दौरान आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली की यात्रा को स्वीकार किया है। यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

वांग राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि भी हैं।

मई 2020 में लद्दाख गतिरोध शुरू होने के बाद से किसी उच्च पदस्थ चीनी अधिकारी की यह पहली यात्रा है।

नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लगभग दो वर्षों में भारत और चीन के बीच पहली बड़ी राजनयिक बैठक में, वांग और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध और यूक्रेन में संकट के कारण उत्पन्न भू-राजनीतिक उथल-पुथल के संबंध में शुक्रवार को व्यापक बातचीत की।

सूत्रों ने बताया कि जयशंकर के साथ बातचीत से पहले वांग ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से मुलाकात की और सीमा विवाद पर व्यापक बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड