विदेश की खबरें | अमेरिका में तूफान और बवंडर से मची तबाही: हजारों घरों की बिजली-पानी बाधित, कई लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केंटुकी के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार रात आए बवंडरों से हुई क्षति के कारण उन्हें सेवाएं बहाल करने में बाधा आ रही है। मरने वालों में दो महीने की बच्ची और 94 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। बवंडर से मची तबाही के कारण 10,000 से अधिक लोग बेघर हुए हैं।

केंटुकी के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार रात आए बवंडरों से हुई क्षति के कारण उन्हें सेवाएं बहाल करने में बाधा आ रही है। मरने वालों में दो महीने की बच्ची और 94 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। बवंडर से मची तबाही के कारण 10,000 से अधिक लोग बेघर हुए हैं।

केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशीयर ने सोमवार को कहा कि अकेले राज्य में 64 लोगों की मौत हुई है। अन्य राज्यों इलिनोइस, टेनेसी, अरकंसास और मिसौरी में कम से कम 14 और लोगों की मौत हुई है। लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि वह बुधवार को केंटुकी का दौरा करेंगे और विनाशकारी तूफान से हुई क्षति का जायजा लेंगे। बाइडन ने ओवल ऑफिस में गृह सुरक्षा एवं आपदा प्रतिक्रिया के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। बैठक में उन्होंने केंटुकी और अन्य प्रभावित राज्यों की मदद को लेकर चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वह राहत एवं बचाव कार्यों पर बैठक के लिए फोर्ट कैंपबेल, केंटुकी का दौरा करेंगे और इसके बाद वह तूफान से बुरी तरह प्रभावित मेफील्ड और डॉसन स्प्रिंग्स में नुकसान का जायजा लेंगे।

बाइडन ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के परामर्श से यात्रा कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके इस दौरे से वहां जारी आपात राहत अभियान प्रभावित न हो।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को कहा कि केंटुकी के दौरे के दौरान राष्ट्रपति स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

वहीं, उत्तरी कैलिफोर्निया में तेज हवाओं, बारिश और बर्फबारी के साथ ठंड की पहले ही शुरुआत हो गई है, जिसके सोमवार को और तेज होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहाड़ी इलाकों में यातायात बाधित होने की चेतावनी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड