जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी के बावजूद सोयाबीन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल में मंदी का रुख दिखा और भाव नरमी दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, छह सितंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल में मंदी का रुख दिखा और भाव नरमी दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने सरकार को सरसों की आगामी बिजाई के लिये बीज का इंतजाम करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि सरसों की मांग और आपूर्ति को ध्यान में रखते हुये सरकार को समय रहते सरसों की खरीद कर उसका स्टॉक रखना चाहिये। छोटे किसानों को सरसों बीज की तंगी नहीं होनी चाहिये। सरसों तेल की मांग बढ़ने से देश भर की मंडियों में सरसों बोरी की आवक भी बढ़ी है। शनिवार को जो आवक लगभग डेढ़ लाख बोरी की थी वह सोमवार को बढ़कर एक लाख 90 हजार बोरी की रही। सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों तिलहन का जो भाव शनिवार को 9,200 रुपये था वह बढ़कर 9,400 रुपये क्विन्टल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक मलेशिया एक्सचेंज में सीपीओ में आधा प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकागो एक्सचेंज बंद था। उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के बावजूद कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन दिल्ली एवं कांडला की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। पामोलीन तेल के सस्ता होने के कारण आयातक एवं व्यावसायी समूह पामोलीन का आयात कर रहे हैं और सीपीओ की मांग कमजोर हुई है। पामोलीन की मांग बढ़ने से आवक बढ़ी है जिससे सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही।

उन्होंने कहा कि देश की विभिन्न मंडियों में नई सोयाबीन की आवक छिटपुट शुरु होने

से सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव नरम हुए हैं। इंदौर के एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में सोयाबीन सितंबर अनुबंध भाव में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आने से एक्सचेंज को निचला सर्किट लगाना पड़ा। इस वजह से भी सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

की मांग बढ़ी है

अन्य तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,525 - 8,575 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,870 - 7,015 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,400 - 2,530 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,635 -2,685 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,720 - 2,830 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,940 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,520 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,820 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,300 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,350 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,250 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 8,800 - 9,100, सोयाबीन लूज 8,500 - 8,800 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ