खेल की खबरें | दुबे के आक्रामक अर्धशतक के बावजूद मुंबई 251 पर आउट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय हरफनमौला शिवम दुबे ने अपना शानदार फॉर्म घरेलू सर्किट में भी जारी रखते हुए आक्रामक अर्धशतक जमाया लेकिन श्रेयस गोपाल के चार विकेट के दम पर केरल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मैच में मुंबई को 251 रन पर आउट कर दिया ।

तिरूवनंतपुरम, 19 जनवरी भारतीय हरफनमौला शिवम दुबे ने अपना शानदार फॉर्म घरेलू सर्किट में भी जारी रखते हुए आक्रामक अर्धशतक जमाया लेकिन श्रेयस गोपाल के चार विकेट के दम पर केरल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मैच में मुंबई को 251 रन पर आउट कर दिया ।

दुबे ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के समेत 72 गेंद में 51 रन बनाये । उनके अलावा भूपेन लालवानी (63 गेंद में 50 रन) और तनुष कोटियां (105 गेंद में 56 रन) ने भी अर्धशतक जमाये । लालवानी और दुबे मुंबई को 200 रन के पार ले गए जबकि कोटियां ने 250 के पार पहुंचाया ।

हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में प्लेयर आफ द सीरिज बने दुबे शानदार फॉर्म में दिखे ।

केरल के लिये गोपाल ने 18 . 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिये जबकि बासिल थम्पी और जलज सक्सेना को दो दो विकेट मिले ।

कोलकाता में अनुभवी अनुस्तूप मजूमदार के नाबाद 55 रन और पांचवें विकेट के लिये अभिषेक पोरेल (नाबाद 47) के साथ 79 रन की अटूट साझेदारी के दम पर बंगाल ने छत्तीसगढ के खिलाफ चार विकेट पर 206 रन बना लिये ।

डिब्रूगढ में असम ने आंध्र को 188 रन पर आउट कर दिया और पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिये । आंध्र के लिये शोएब मोहम्मद खान ने 63 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 49 रन बनाये । आंध्र के सात विकेट 70 रन पर गिर गए थे जिसके बाद इन दोनों ने सातवें विकेट के लिये 113 रन जोड़े ।

असम के लिये राहुल सिंह ने 46 रन देकर छह विकेट लिये जबकि मुख्तार हुसैन और आकाश सेन गुप्ता को दो दो विकेट मिले ।

ग्रुप बी का चौथा मैच मेरठ में उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच हो रहा है लेकिन खराब मौसम के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू