देश की खबरें | पुलिस उपाधीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में तैनात एक पुलिस उपाधीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।

भदोही (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल जिले में तैनात एक पुलिस उपाधीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अशोक कुमार सिंह (58) को 27/28 अप्रैल की दरमियानी रात अचानक दिल का दौरा पड़ा, उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि अशोक ज्ञानपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात थे।

कुमार ने बताया कि मूलरूप से आज़मगढ़ जिले के तरवा गाँव निवासी अशोक छह मार्च 21 को निरीक्षक पद से प्रोन्नत होकर 25 मार्च 2021 से यहाँ तैनात थे। इससे एक माह पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका था और वह इलाज कराने के बाद फिर से तैनाती स्थल पर थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया तबियत ख़राब होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती अपने परिवार सहित उन्हें अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि अशोक कुमार सिंह की पत्नी और बेटों के साथ पुलिस लाइन में शव को अंतिम विदाई देने के बाद उनके गृह जनपद में भेज दिया गया, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट