देश की खबरें | झारखंड में भाकपा (माओवादी) का उप क्षेत्रीय कमांडर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से आईईडी व डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चतरा (झारखंड), 28 नवंबर झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से आईईडी व डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बबन भोक्ता उर्फ बबन जी नामक माओवादी को शुक्रवार को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर प्रतापपुर इलाके के नौकाडीह गांव से पकड़ा गया।
चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि उसके पास से दो आईईडी, 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं।
एसपी ने कहा, "हमें जानकारी मिली थी कि बबन संगठन का विस्तार करने और कुछ अभियान को अंजाम देने के इरादे से नौकाडीह गांव में अपने घर आया है।"
एसपी ने कहा कि एक विशेष टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू उप क्षेत्रीय कमांडर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने कहा कि बबन बीते 12 वर्ष से संगठन में सक्रिय था और पांच मामलों में वांछित था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)