देश की खबरें | रिश्वत लेने के आरोप में डिप्टी कलेक्टर और फॉरेस्टर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दल ने रिश्वत लेने के आरोप में डिप्टी कलेक्टर और एक फॉरेस्टर को गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, चार नवंबर छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दल ने रिश्वत लेने के आरोप में डिप्टी कलेक्टर और एक फॉरेस्टर को गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने शुक्रवार को राज्य के गरियाबंद जिले में रिश्वत लेने के आरोप में एक डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को तथा बिलासपुर जिले में फॉरेस्टर गजेन्द्र गौतम (45) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि एक प्रार्थी ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में बोर उत्खनन के लिए शासन से प्राप्त राशि छह लाख रुपये जारी करने के एवज में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) डहरिया ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत का सत्यापन होने के बाद दल को गरियाबंद भेजा गया और जैसे ही डहरिया ने प्रार्थी से रिश्वत के पैसे लिया एसीबी के दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह एक अन्य प्रार्थी ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी कि फर्नीचर की दुकान की मियाद खत्म होने पर लाइसेंस नवीनीकरण के लिए उसने फॉरेस्टर गजेन्द्र गौतम से संपर्क किया था। गौतम ने प्रार्थी से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

इसमें से 33,800 रुपये प्रार्थी ने प्रथम किस्त के रूप में गौतम को दे दिया था। अधिकारियों ने बताया कि गौतम द्वारा द्वितीय किस्त के रूप में 16,200 रुपये की मांग किए जाने पर प्रार्थी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग कर लिया और गौतम की एसीबी में शिकायत कर दी।

शिकायत का सत्यापन होने के बाद गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े