जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपये में मात्र एक पैसे की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया महज एक पैसे की गिरावट के साथ 74.44 प्रति डालर पर बंद हुआ।

मुंबई, 11 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया महज एक पैसे की गिरावट के साथ 74.44 प्रति डालर पर बंद हुआ।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.43 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.37 से 74.48 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की हानि दर्शाता 74.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को यह 74.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार के अंत में 28.73 अंक अथवा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,525.93 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 93.16 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.30 प्रतिशत बढ़कर 70.84 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

शेयर बाजार से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को बाजार में 178.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

विशेषज्ञों का कहना है कि मुद्रास्फीति के महत्वपूर्ण आंकड़े आने से पहले डालर-रुपये की विनिमय दर सीमित दायरे में रही। मुद्रास्फीति के आंकडे कल जारी होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये आंकड़े पिछले महीने के आंकड़ों के अनुरूप ही रह सकते हैं। रुपये में कमजोरी मुख्य तौर पर डालर की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष मजबूती के कारण रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर