देश की खबरें | वाहन से टक्कर मार कर फरार होने के मामले में दंत चिकित्सक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय इलाके में 17 नवंबर को 38 वर्षीय महिला को सड़क पार करते समय अपनी तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर फरार होने के आरोपी दंत चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय इलाके में 17 नवंबर को 38 वर्षीय महिला को सड़क पार करते समय अपनी तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर फरार होने के आरोपी दंत चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी पंकज सुधाकर (42) पेशे से दंत चिकित्सक है और कालकाजी एक्सटेंशन में रहता है जबकि उसका क्लीनिक साकेत में है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोविड-19 का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 4,006 नए मामले; कुल संख्या 5,74,380 हुई.

उन्होंने बताया कि घटना 17 नवंबर की रात उस समय हुई जब महिला सड़क पार कर रही थी और तभी तेजी से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि सुधाकर हादसे में घायल महिला को सड़क पर ही खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड के नए DGP बने आईपीएस अशोक कुमार, अनिल रतूड़ी की जगह संभाला कार्यभार.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को एम्स ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘ मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-279 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना) और धारा-304ए (लापरवाही की वजह से मौत) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।’’

अधिकारी ने बताया कि रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने टक्कर मारने वाली होंडा सिटी कार की पहचान की और कार चालक को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया, ‘‘ जांच के दौरान पता चला कि हादसे के वक्त आरोपी तेज गति से कार चला था। उसे गिरफ्तार कर, कार को जब्त कर लिया गया है।’’

पुलिस ने बताया कि पीड़िता गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करती थी और लाडो सराय स्थित पीजी में रहती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\