देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया, अधिकतर इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और अमृतसर, लुधियाना और अंबाला समेत कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, चार जनवरी पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और अमृतसर, लुधियाना और अंबाला समेत कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है और शनिवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, हिसार और करनाल समेत कई जगहों पर दृश्यता शून्य हो गई। चंडीगढ़ में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

इस बीच, दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही। हरियाणा में, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुग्राम और भिवानी में छह-छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जींद में 6.6 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब के संगरूर और बठिंडा में भी कड़ाके की ठंड रही, दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.1 डिग्री और 5.2 डिग्री रहा। अमृतसर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.3 डिग्री और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना और मोहाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.4 डिग्री और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू