देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री कम है।

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।

मौसम विभाग ने दिन में कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया और अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली के 36 निगरानी केंद्रों में से मुंडका ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि कुछ केंद्रों में इसे ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी