देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह छाया रहा घना कोहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में सर्दी का दौर जारी रहने के बीच मंगलवार सुबह दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

चंडीगढ़, 26 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में सर्दी का दौर जारी रहने के बीच मंगलवार सुबह दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता घट गयी।

उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा, बठिंडा एवं फरीदकोट में तथा हरियाणा के करनाल, हिसार, अंबाला और सिरसा में घना कोहरा छाया रहा।

इस बीच, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तथा रोहतक में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहादाबाद में पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

पंजाब के पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस, 7.5 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 8.2 डिग्री सेल्सियस , 7.2 डिग्री सेल्सियस और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\