देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 30 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण सुबह के समय अधिकांश इलाकों में दृश्यता कम रही।

पिछले कई दिनों से दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है।

हालांकि, अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही रहा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8, पटियाला में 8.9 और लुधियाना में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बठिंडा और फरीदकोट में यह आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

हरियाणा के हिसार में 7.7 डिग्री, अंबाला में 9.1, सिरसा में 9.2, करनाल में 9.6 और रोहतक में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\