Delhi Weather Update: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस

गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और शहर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

नयी दिल्ली, 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और शहर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मौसम कार्यालय के अनुसार, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे और सफदरजंग हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता क्रमशः 100 मीटर और 300 मीटर रही.

सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था. दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू