Dengue Cases In Delhi: दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़कर 243 हुए, जुलाई में 121 मामले सामने आए

हिन्दी. दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 56 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या 240 से अधिक हो गई है। नगर निगम की एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई

(Photo Credit: Twitter)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई: दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 56 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या 240 से अधिक हो गई है नगर निगम की एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई राष्ट्रीय राजधानी में 22 जुलाई तक मच्छर जनित बीमारी के 187 मामले दर्ज किए गए. यह भी पढ़े: Dengue Fever: बारिश के मौसम में डेंगू से रहें सावधान, जान लीजिए लक्षण और बचने के तरीके

दिल्ली नगर निगम की नई रिपोर्ट के अनुसार, 28 जुलाई तक यह संख्या 243 थी रिपोर्ट में कहा गया है कि एक जनवरी से 28 जुलाई की अवधि में मलेरिया के 72 मामले दर्ज किए गए वहीं, जुलाई में अब तक डेंगू के 121 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि जून में 40 और मई में 23 मामले आए थे.

पिछले साल इस अवधि (1 जनवरी-28 जुलाई) के दौरान डेंगू के 169 मामले थे, जबकि 2021 में 52, 2020 में 31, 2019 में 40 और 2018 में 56 मामले दर्ज किए गए थे दिल्ली की महापौर शेली ओबरॉय ने हाल ही में कहा था कि इस साल कई इलाकों में बाढ़ के कारण डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है उन्होंने यह भी कहा था कि संबंधित अधिकारियों को मच्छरों की रोकथाम और यमुना में बाढ़ से आई गाद और कीचड़ को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\