देश की खबरें | पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की मांग को लेकर कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, गिरफ्तारी और निर्वासन की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां दक्षिण 24 परगना ज़िले के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

कोलकाता, पांच मई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, गिरफ्तारी और निर्वासन की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां दक्षिण 24 परगना ज़िले के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

करीब 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी के नेतृत्व में अलीपुर स्थित प्रशासनिक भवन के पास एकत्र होकर राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस निर्देश पर अमल नहीं कर रही है, जिसमें सभी राज्यों से पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।

चौधरी ने कहा, ‘‘हमें यकीन है कि दक्षिण 24 परगना और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में कई पाकिस्तानी नागरिक छिपे हुए हैं। पहलगाम हमले के बाद शाह ने कई राज्य सरकारों से बात की। अन्य राज्यों ने कार्रवाई की, लेकिन बंगाल सरकार अब भी निष्क्रिय है।’’

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

पुलिस ने 'जज कोर्ट रोड' पर बैरिकेड लगाकर रास्ता रोका, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्र सरकार ने कश्मीर में शांति भंग करने के लिए आतंकवादियों को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\