देश की खबरें | बरेली में वसीम रिजवी के विरोध में प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली शहर के पुराने इलाकों में मुसलमानों ने शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिन्होंने कुरान से 26 आयतों को हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। प्रदर्शनकारियों ने रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

बरेली (उत्तर प्रदेश), 19 मार्च बरेली शहर के पुराने इलाकों में मुसलमानों ने शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिन्होंने कुरान से 26 आयतों को हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। प्रदर्शनकारियों ने रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

सैलानी शाहदाना पुराने शहर का बाजार बंद कर भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सैलानी से शाहदाना तिराहे तक प्रदर्शन किया और वसीम रिजवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एक वरिष्‍ठ अधिकारी को सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए धर्मगुरु समरान खान ने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी लगातार मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता आ रहा है जिसके कारण मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है और इस वजह से हिंदुस्तान का माहौल भी बिगड़ सकता है। उन्होंने कहा कि रिजवी ने मुसलमानों की पवित्र पुस्तक के बारे में अपनी टिप्पणी कर मुसलमानों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने रिजवी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए कहा कि अगर इससे बड़ी समस्‍या हो सकती है।

रिजवी की याचिका को खारिज करने और सामाजिक और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर उनके सभी आडियो और वीडियो पर प्रतिबंध लगाने के अलावा जल्‍द से जल्‍द उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार करने की मांग की है।

उन्होंने किसी भी धर्म और धार्मिक प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान करने वाले कानून बनाने का भी आह्वान किया। इस बीच, शुक्रवार की नमाज के बाद बरेली की जामा मस्जिद से वसीम रिजवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आह्वान किया गया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने पिछली 11 मार्च को उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाया जाए। उनकी दलील थी कि इन आयतों से आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है।

हालांकि विभिन्न मुस्लिम संगठनों तथा भाजपा के भी कुछ नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया था। केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने रिजवी को एक नोटिस जारी कर अपना बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट