देश की खबरें | संकट के शांतिपूर्ण समाधान की मांग को लेकर मणिपुर में प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करने और मौजूदा संकट के शांतिपूर्ण समाधान की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को मणिपुर की इंफाल घाटी में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।

इंफाल, एक जुलाई राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करने और मौजूदा संकट के शांतिपूर्ण समाधान की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को मणिपुर की इंफाल घाटी में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।

इंफाल पूर्वी जिले के खुरई में महिलाओं ने बड़ी संख्या में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के किसी भी प्रयास के विरोध में धरना दिया और मुख्यमंत्री बीरेन एन सिंह को अपना समर्थन दिया।

असम के कछार जिले की सीमा से लगते जिरीबाम जिले में महिलाओं ने एक रैली निकाली और मुख्यमंत्री तथा विधायकों से इस्तीफा न देने का आग्रह करते हुए कहा कि यह उग्रवादियों के सामने आत्मसमर्पण करने के समान होगा।

ये प्रदर्शन एन बीरेन सिंह द्वारा यह स्पष्ट किए जाने के एक दिन बाद हुए कि वह पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

उनके स्पष्टीकरण से पहले शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को राजभवन की ओर बढ़ने से रोक दिया था।

अंततः मुख्यमंत्री ने महिला प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''इस संकट की घड़ी में मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।''

अपुष्ट खबरों में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र टाइप कर लिया था, लेकिन उनके समर्थकों ने उन्हें इसे फाड़ने के लिए मना लिया। कुछ महिला आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्होंने फटा हुआ पत्र देखा है और सोशल मीडिया पर इसकी प्रतियां भी पोस्ट की हैं।

पूर्वोत्तर राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया