देश की खबरें | लोस सदस्यता से राहुल की अयोग्यता के खिलाफ प्रदर्शन:पुलिस से झड़प में चार कांग्रेस कार्यकर्ता घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ इंफाल में मोमबत्ती जलाकर मार्च निकाले जाने के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में पार्टी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 31 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ इंफाल में मोमबत्ती जलाकर मार्च निकाले जाने के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में पार्टी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के मेघचंद्र ने बताया कि महिलाओं समेत पार्टी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार रात को मार्च के लिए कांगला गेट के पास इकट्ठे हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

मेघचंद्र ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर ‘‘आंसू गैस के गोले ही नहीं, बल्कि स्मोक बम (धुआं पैदा करने वाले बम) भी फेंके गए।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मोमबत्ती जलाकर मार्च निकालना नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि कैसे हुई?’’

अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्च के लिए एकत्र होने के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

उन्होंने कहा कि एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के एक महिला पुलिस अधिकारी को धक्का देने के बाद झड़प शुरू हो गई।

घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने पिछले सप्ताह एक अधिसूचना जारी कर उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\