देश की खबरें | 2000 रुपये के नोट चलन से बाहर करना काला धन बाहर निकालने का बेहतर जरिया: उपराज्यपाल मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 2,000 रुपये के नोट को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि काला धन को बाहर निकालने का यह एक बेहतर जरिया है।

भदोही (उप्र), 20 मई लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 2,000 रुपये के नोट को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि काला धन को बाहर निकालने का यह एक बेहतर जरिया है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कठौता स्थित पैतृक गांव में अपनी पत्नी नीलम मिश्रा के साथ आये बीडी मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''दो हजार रुपये के नोट जो काला धन के रूप में एकत्र हुए हैं, उनको निकालने का कोई जरिया होना चाहिए और भारतीय रिजर्व बैंक के इस कदम से बहुत अच्छा और दूरगामी परिणाम सामने आएगा।''

उन्होंने कहा कि ''काला धन बाहर आने का ये एक बेहतर जरिया है कि आप जाएं और जमा करें।''

उपराज्‍यपाल ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जितने भी काम होते हैं, वह जनता की भलाई के लिए होते हैं।

उपराज्‍यपाल को यहां सलामी दी गई और जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया।

परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘दो हजार रुपये के नोट बंद होने से आम लोगों का कोई नुकसान नहीं है, सिर्फ उन्हीं लोगों का नुकसान है जो काला धन रखते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\