देश की खबरें | भाजपा शासन में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी के नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।

रायपुर, 23 फरवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी के नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।

खरगे शुक्रवार से शुरू हो रहे पार्टी के 85 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए आज शाम रायपुर पहुंचे और उन्होंने यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''भाजपा हमारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से हमारे प्रवक्ता खेड़ा को परेशान कर रही है। असम पुलिस ने खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। मुझे खुशी है कि शीर्ष अदालत ने उनके जमानत दे दी। यह भाजपा पर एक तमाचा था।''

उन्होंने भाजपा पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि वह ऐसे कृत्यों की निंदा करते हैं।

खरगे ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''वह हमें संसद के अंदर और बाहर बोलने से रोकते हैं। वे हमारे देश में बोलने की आजादी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान उनके हाथों में सुरक्षित नहीं है।''

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा, ''जब रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी चल रही थी, तब ईडी द्वारा हमारी पार्टी के नेताओं के परिसरों पर छापे मारे गए जिससे सम्मेलन को बाधित किया जा सके।''

उन्होंने कहा कि लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, राज्य में कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इनके खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और अधिवेशन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\