जरुरी जानकारी | शुरूआती स्तर के दोपहिया पर जीएसटी दर घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुरूआती स्तर के दोपहिया पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुरूआती स्तर के दोपहिया पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की है।

फाडा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इस बारे में एक पत्र सौंपा है।

संगठन ने मांग की है कि शुरूआती स्तर के 100 से 125 सीसी के दोपहिया पर जीएसटी दर में कटौती की जाए।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, ‘‘कुल बिक्री में दोपहिया का हिस्सा 75 प्रतिशत रहता है। इसमें भी 70 प्रतिशत शुरूआती स्तर की श्रेणी से आता है। ऐसे में कोविड-पूर्व के समय की तुलना में बिक्री में जो 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, उसका समाधान जरूरी है।’’

सिंघानिया ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को 2047 तक 47,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने के लिए घरेलू वाहन उद्योग के सभी खंडों को योगदान देना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना न केवल आर्थिक रणनीति है, बल्कि इससे आम आदमी सशक्त होगा और ग्रामीण परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।’’

फाडा देशभर में 15,000 डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\