देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शाम 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत रहा।

विभाग के अनुसार शहर अगले छह दिनों तक 'ग्रीन जोन' में रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की जाएगी तथा शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।

बृहस्पतिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 14 वर्षों में सितम्बर माह का सबसे कम तापमान था।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 96 रही जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

India vs Afghanistan 2nd T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी सीरीज जीत की जंग, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Preview: द रोज बाउल में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स