देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी तेज आंधी चलने के एक दिन बाद शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी तेज आंधी चलने के एक दिन बाद शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सापेक्ष आर्द्रता 41 प्रतिशत से 78 प्रतिशत के बीच रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह 8:30 बजे पिछले 24 घंटों में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आयानगर स्थित मौसम केंद्र में सबसे अधिक चार मिमी बारिश हुई, इसके बाद पीतमपुरा (2.5 मिमी), पालम (दो मिमी) और रिज (1.4 मिमी) का स्थान रहा।

सफदरजंग वेधशाला ने 0.7 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि लोधी रोड, पूसा और मयूर विहार केंद्रों ने 0.5 मिमी बारिश दर्ज की।

न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम की स्थिति में अचानक परिवर्तन देखने को मिला, जब धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई, जिससे मौसम केंद्रों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

धूल भरी आंधी के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 10 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही और शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान