खेल की खबरें | मुंबई इंडियन्स के खिलाफ दिल्ली के अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा: पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि उनकी टीम ने सही समय पर लय हासिल कर रही है, लेकिन वह चाहते हैं कि शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच में उनके बड़े खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा करें।

मुंबई, 20 मई दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि उनकी टीम ने सही समय पर लय हासिल कर रही है, लेकिन वह चाहते हैं कि शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच में उनके बड़े खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा करें।

दिल्ली की टीम के लिए यह मैच क्वार्टर फाइनल की तरह है। जिसमें जीत से टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

पोंटिंग ने इस मैच के बारे में कहा, ‘‘मुझे खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है कि वे शनिवार को वास्तव में अच्छा खेल दिखायेंगे। हमने मौजूदा सत्र में पहली बार (दिल्ली कैपिटल्स की पिछले मैच में पंजाब किंग्स पर जीत) लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की है।’’

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व महान खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए उतार-चढ़ाव का सत्र रहा है, लेकिन हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है। मैं हमेशा टूर्नामेंट के आखिरी मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और सही समय पर लय हासिल कर शीर्ष पर पहुंचने के बारे में बात करता हूं। मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी ऐसा करने वाले हैं।’’

दिल्ली की टीम के प्रदर्शन में मौजूद सत्र में निरंतरता की कमी दिखी। टीम के 13 मैचों में सात जीत से 14 अंक है और बेहतर रन रेट के कारण मुंबई के खिलाफ जीत से टीम प्लेऑफ में पहुंच जायेगी।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘ डेवी (वॉर्नर) ने शीर्ष क्रम में वास्तव में अच्छा काम किया है। हमने यह भी देखा है कि तीसरे नंबर के स्लॉट पर मिशेल मार्श कितने आक्रामक हो सकते हैं। गेंदबाजों में कुलदीप (यादव) असाधारण रहे हैं और अक्षर (पटेल) काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शारदुल (ठाकुर) ने हाल के मैचों में अच्छी लय दिखाई है। जहां तक ​​हमारे सीनियर खिलाड़ियों की बात है तो कुछ अच्छे संकेत हैं और बड़े मैचों से पहले आपको अपने अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत होती है।’’

पोंटिंग ने यह भी कहा कि पिछले दो सप्ताह में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अंदर का माहौल बदला है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लग रहा है कि पिछले कुछ सप्ताह में समूह के अंदर का माहौल थोड़ा अलग रहा है और खिलाड़ियों को इसका पूरा श्रेय लेने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू