देश की खबरें | दिल्ली में डेंगू के मामले 2000 के पार, अक्टूबर में 1200 से अधिक मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 1,200 से अधिक मामले सामने आए, जिससे इस साल अब तक इसके मामलों की संख्या 2,000 के पार हो गई। यह जानकारी सोमवार को जारी एक निकाय रिपोर्ट से मिली।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 1,200 से अधिक मामले सामने आए, जिससे इस साल अब तक इसके मामलों की संख्या 2,000 के पार हो गई। यह जानकारी सोमवार को जारी एक निकाय रिपोर्ट से मिली।

अक्टूबर माह में छब्बीस तारीख तक दर्ज किए गए 1,238 मामले इस साल दर्ज किए गए डेंगू के कुल मामलों के आधे से अधिक हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में इस साल मलेरिया के 200 मामले और चिकनगुनिया के 40 मामले भी सामने आये हैं। 19 अक्टूबर तक डेंगू संक्रमण की संख्या 1,876 थी।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद के सप्ताह में लगभग 300 नए मामले दर्ज किए गए, इस साल दिल्ली में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 26 अक्टूबर तक 2,175 हो गई।

सामने आये कुल मामलों में से 693 सितंबर में दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 2017 के बाद से एक जनवरी से 26 अक्टूबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की सबसे अधिक संख्या है, जब यह आंकड़ा 3,829 था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अब तक इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है, जबकि 2021 में डेंगू ने 23 लोगों की जान ले ली थी।

2015 में, दिल्ली में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था, अक्टूबर में मामलों की संख्या 10,600 को पार कर गई थी। यह 1996 के बाद से दिल्ली का डेंगू का सबसे खराब प्रकोप था।

सोमवार को जारी एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए गए।

डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच सामने आते हैं, जो कभी-कभी दिसंबर के मध्य तक फैलते हैं।

एमसीडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 26 अक्टूबर तक 1,55,312 घरों में मच्छरों के लार्वा का प्रजनन पाया गया। अधिकारियों ने मच्छर पैदा करने वाली स्थितियों के लिए 1,09,505 कानूनी नोटिस जारी किए हैं और अब तक 42,928 अभियोजन शुरू किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\