देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘संतोषजनक’ रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता "संतोषजनक" श्रेणी में रही और एक्यूआई 99 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता "संतोषजनक" श्रेणी में रही और एक्यूआई 99 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्षों में एक जनवरी से 15 मार्च के बीच की अवधि के किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज की गई, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 रहा। यह 2025 का पहला ऐसा दिन भी था, जब वायु गुणवत्ता "संतोषजनक" श्रेणी में दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

आईएमडी के मुताबिक, शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत से 42 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी