देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ''बेहद खराब'' श्रेणी में बरकरार रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ''बेहद खराब'' श्रेणी में बरकरार रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 रहा।

सरकारी एजेंसियों ने कहा कि शनिवार शाम तथा रविवार को वायु गुणवत्ता और खराब होगी।

यह भी पढ़े | कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद नुसरत जहां ने आज दुर्गा अष्टमी पर सुरूचि संघ में बजाया ‘ढाक’ : 24 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि मुंडका, वजीरपुर और अलीपुर में वायु प्रदूषण का स्तर ''गंभीर'' है।

सरकारी एजेंसियों ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन में वायु गुणवत्ता और खराब होगी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी अष्टमी और नवमी की शुभकामनाएं.

शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 रहा था जबकि उससे एक दिन पहले यह 302 था।

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ ने कहा है कि दिल्ली के पड़ोसी हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में पराली जलाये जाने के मामलों में काफी वृद्धि होने की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को ऐसे 1,213 मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा विकसित वायु गुणवत्ता सूचकांक निगरानी मोबाइल ऐप 'समीर' के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के 10 निगरानी केन्द्रों में वायु गुणवत्ता ''गंभीर'' श्रेणी में दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड