देश की खबरें | बारिश व हवा से बेहतर हुई दिल्ली की वायु गुणवत्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पिछले दो दिन के दौरान बारिश और हवा चलने से बुध‍वार को वायु गुणवत्ता बेहतर हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को प्रदूषण के गंभीर स्तर से राहत मिली।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली में पिछले दो दिन के दौरान बारिश और हवा चलने से बुध‍वार को वायु गुणवत्ता बेहतर हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को प्रदूषण के गंभीर स्तर से राहत मिली।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है जबकि मंगलवार को एक्यूआई 312 रहा था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’, 401 से 450 के बीच ‘‘गंभीर’’ और 450 से ऊपर को ‘‘अति गंभीर’’ माना जाता है।

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को वायु गुणवत्ता के 'खराब' श्रेणी में और शनिवार को इसके 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच जाने का अनुमान है।

सोमवार और रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 395, शनिवार को 389, शुक्रवार को 415 और बृहस्पतिवार को 390 था।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड