देश की खबरें | दिल्ली के वायु गुणवत्ता में 30 प्रतिशत सुधार आया है : गोपाल राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि देश में प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में 30 प्रतिशत सुधार हुआ है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि देश में प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में 30 प्रतिशत सुधार हुआ है।

राय भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के परिसर में आयोजित वार्षिक पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत पर बोल रहे थे।

सामान्य रूप से मानसून के दौरान पूरी दिल्ली में पौधरोपण किया जाता है ताकि शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।

अभियान की शुरुआत पर मंत्री ने कहा, ‘‘देश भर में प्रदूषण धीरे-धीरे बढ़ रहा है लेकिन दिल्ली के वायु प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी आयी है।’’

रॉय ने एक ऑनलाइन पोर्टल की भी शुरुआत की जिसके माध्यम से दिल्ली वासी मुफ्त पौधे बुक कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार पांच साल में राष्ट्रीय राजधानी में दो करोड़ पौधे लगाने का अपना वादा पूरा करने के करीब है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों से पहले हमने दो करोड़ पौधे लगाने का वादा किया था। 2020-21 में हमने 32 लाख पौधे लगाए, 2021-22 में 35 लाख और 2022-23 में 50 लाख पौधे लगाए हैं और 2023-24 के लिए हमारा लक्ष्य 52 लाख पौधे लगाने का है।’’

पौधरोपण अभियान 20 अगस्त को पूरा होगा और समापन समारोह का आयोजन छत्रसाल स्टेडियम में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर