देश की खबरें | दिल्ली : महिला ने बहन को पति के साथ विवाहेतर संबंध के शक में गोली मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय बहन को पति के साथ विवाहेतर संबंध के शक में कथित रूप से गोली मार दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 अगस्त उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय बहन को पति के साथ विवाहेतर संबंध के शक में कथित रूप से गोली मार दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उत्तरपूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि शास्त्री पार्क की बुलंद मस्जिद की रहने वाली सुमैला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बड़ी बहन सोनू (30) ने बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे देशी तमंचे से गोली चलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि सुमैला के चेहरे पर छर्रा लगने के बाद सोनू ने बंदूक की बट से उसके सिर पर कई वार भी किए।
उपायुक्त ने बताया कि घटना में पीड़ित को मामूली चोटें आईं हैं।
अधिकारी ने बताया कि सोनू को शक था कि उसकी छोटी बहन सुमैला का उसके पति के साथ विवाहेतर संबंध है।
पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और सशस्त्र अधिनियम के तहत यहां शास्त्री पार्क पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)