गुरुग्राम के होटल में 28 वर्षीय दिल्ली की रहने वाली महिला से रेप, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

दिल्ली की 28 वर्षीय एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसे शराब पिलाने और गुरुग्राम के एक होटल में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

दिल्ली की 28 वर्षीय एक महिला (Woman) ने एक व्यक्ति पर उसे शराब पिलाने और गुरुग्राम के एक होटल (Hotel) में उसके साथ बलात्कार (Rape) करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सेक्टर 29 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी अभी भी फरार है. महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक तीन साल पहले फेसबुक पर उसका आरोपी से संपर्क हुआ था.

पुलिस ने बताया कि महिला ने कहा कि रविवार को दोनों गुरुग्राम के एक होटल में गए जहां उन्होंने साथ में शराब पी और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे धमकाया और वहां से भाग गया. यह भी पढ़े: Rape Case: एम्स का डॉक्टर अब भी फरार, रेप का केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे महिला के दावों की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajdhani Express Fire Video: मध्य प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू