Delhi Weather: दिल्ली में लगातार सातवें दिन 'शीत दिवस' की स्थिति, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह भी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ हुई,इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है.

(Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 17 जनवरी: दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह भी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ हुई,इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है. राष्ट्रीय राजधानी में लगातार सातवें दिन 'शीत दिवस' की स्थिति बनी हुई है. यह भी पढ़ें: Weather Forecast: शीतलहर से ठिठुरा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, हांड़ कंपाने वाली ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली में सुबह साढ़े पांच बजे मध्यम कोहरा छाया रहा जबकि इसके कुछ हिस्सों में घना कोहरा दिखा. राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला और पालम में दृश्यता सुबह साढ़े पांच बजे 200 मीटर दर्ज की गई.

कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 20 ट्रेन अधिकतम छह घंटे की देरी से चल रही हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,''उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में अक्सर नीचे छाए बादलों और कोहरे के बीच अंतर करना एक चुनौती होती है.''

दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 91 फीसदी दर्ज की गई.

वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 373 था, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\